हर व्यक्ति स्वयं में इसी विश्वास के साथ जीना चाहता है कि, “मैं सही हूँ, मैं अच्छा हूँ”| यह विश्वास का भाव मनुष्य की मूल आवश्यकता है| यह एक ऐसी आवश्यकता है जो उसमें निरंतर बनी रहती है| जब भी उसे किसी भी कारण से ऐसा लगता है कि मैं अच्छा नहीं हूँ, मैं सही नहीं हूँ तो वह परेशान हो जाता है और जब उसमें यह विश्वास बना रहता है तो वह खुश रहता है| स्वयं मे इस विश्वास के भाव की आवश्यकता मनुष्य की भोजन की आवश्यकता से बिल्कुल अलग है| भोजन तो मनुष्य को दिन मे ३ वक्त चाहिए होता है, पर इस विश्वास के भाव की आवश्यकता मनुष्य मे निरंतर, नित्य, समान तीव्रता से बनी रहती है| बल्कि ऐसा भी देखने में आता है कि अगर ये विश्वास के भाव की मुझ में कमी हो तो मुझे भोजन भी अच्छा नहीं लगता| कितना भी स्वादिष्ट भोजन मेरे समक्ष रखा हो मुझे नीरस लगने लगता है| मेरा सारा ध्यान उस विश्वास के भाव को दोबारा सुनिश्चित करने की तरफ़ लगा रहता है|
अक्सर ऐसा देखने में आता है कि हमारे अन्दर इस विश्वास का आधार कि “मैं सही हूँ, मैं अच्छा हूँ”, दूसरे व्यक्ति का हमारे प्रति नज़रिया, बना रहता है| जब दूसरे व्यक्ति का नज़रिया हमारे प्रति अच्छा होता है तो हमें स्वयं में इस विश्वास का अनुभव होता है कि “हम सही हैं, हम अच्छे हैं” और जब उसका नज़रिया हमारे प्रति अच्छा नहीं होता तो हम स्वयं में अच्छा महसूस नहीं करते और परेशान हो जाते हैं| अक्सर ऐसा भी होता है कि जब हमें लगता है कि दूसरे व्यक्ति का नज़रिया हमारे प्रति अच्छा नहीं है या दूसरा व्यक्ति हमारे बारे में अच्छा नहीं सोचता तब भी हम परेशान हो जाते हैं| इसमें ऐसा भी हो सकता है कि दूसरा व्यक्ति तो हमारे बारे में अच्छा सोचता हो पर हमें लग रहा हो कि कुछ गड़बड़ है| जैसा कि पहले ही हम देख चुके हैं कि यह विश्वास की आवश्यकता तो निरंतर बनी ही रहती है, तो इस तरह की परिस्थिति में अपने विश्वास को दोबारा से पाने के लिए हम कई तरह के काम करने कि कोशिश करते हैं, जैसे दूसरे व्यक्ति से दूर हो जाना, दूसरे व्यक्ति के प्रति मेरे भाव में कमी आ जाना, दूसरे व्यक्ति से बात कर के मामले को सुलझा लेने की कोशिश करना, दूसरे व्यक्ति से बात करने की कोशिश करना और यह सुनिश्चित करना कि सब पहले जैसा हो जाए, दूसरे व्यक्ति को अपनी नज़रों में ही नीचे गिरा देना ताकि उसके मेरे प्रति नज़रिए का कोई महत्व ही नहीं रह जाए, दूसरे व्यक्ति को मजा चखाने कि कोशिश करना ताकि मेरा विश्वास तो बढ ही जाए और दूसरा व्यक्ति उसकी ख़ुद कि नज़रों में भी नीचे गिर जाए और परेशान हो, और तो और कई बार हम दूसरे व्यक्ति को शारीरिक, आर्थिक, मानसिक रूप से भी नुक्सान पहुचाने की कोशिश करते हैं| इतना सब कुछ करते हैं हम अपने इस विश्वास कि आवश्यकता को पूरा करने और बनाये रखने के लिए और हमें पता भी नहीं चलता|
अगर हम ध्यान से देखें तो यह देखने में आता है कि इस विश्वास के भाव को सुनिश्चित करने के लिए ही हमारे अधिकतम कार्य व्यवहार हो रहे हैं| परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का प्रयास, अधिक से अधिक धन कमाने का प्रयास, ऊंचे पद को पा लेने का प्रयास, दूसरों कि नज़रों में ऊपर उठने का प्रयास, किसी संस्था से जुड़ जाने का प्रयास, किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सान्निध्य को पा लेने का प्रयास, दूसरे व्यक्ति को मजा चखाने का प्रयास, तीर्थ यात्रा करना, किसी धर्मं से जुड़ जाना, बड़ी बड़ी डिग्रियां पाने का प्रयास, किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश जो हमें समझे, बहुत सारी किताबें पड़ के ज्ञानी बन जाने का प्रयास, दूसरों के समक्ष वैसे प्रस्तुत होना जैसे हम नहीं हैं, दूसरों से जीतने का प्रयास, प्रतियोगिताओं में प्रथम आने का प्रयास, किसी विदेशी व्यक्ति का सान्निध्य पाने का प्रयास, विदेश जाने का प्रयास, बहुत बड़ा घर बनाने का प्रयास, सुंदर साथी पाने का प्रयास, विशेष हो जाने का प्रयास इत्यादि, सभी में मूलतः तो स्वयं में विश्वास सुनिश्चित करने कि ही आशा है|
जिस भी वस्तु को हम जितना मूल्यवान मानते हैं उसे पाकर हम स्वयं में उतना ही विश्वास का अनुभव करते हैं|
जैसे अगर मैं किसी ऊंचे पद को बहुत महत्त्वपूर्ण मानता हूँ तो उसे पाकर मैं स्वयं मैं बहुत ही अच्छा महसूस करता हूँ, मेरे अन्दर यह भाव कि “मैं सही हूँ, मैं अच्छा हूँ” बहुत बलवती हो जाता है, मैं स्वयं मे विश्वास का अनुभव करता हूँ| उसी तरह से और भी बहुत सारे उदाहरण है जो पहले ही लिए जा चुके हैं|
यहाँ पर प्रश्न यह खड़ा होता है कि किसी भी वस्तु के मूल्य का निर्धारण मैं किस आधार पर करता हूँ? किस वस्तु को मैं अधिक मूल्यवान मानता हूँ और किसको कम?
यहाँ पर ऐसा देखने मे आता है कि, किसी भी वस्तु का मेरे लिए महत्व या मूल्य अक्सर तीन चीज़ों पर निर्भर करता है|
१. उस वस्तु के रंग, रूप, आकार, रस, सुगंध, स्पर्श आदि से मुझे मिलने वाले सुख के आधार पर|
२. मेरे उस वस्तु के साथ मे जुड़ जाने पर मैंने अपने मूल्य/महत्व मे जिस वृद्धि का अनुमान लगाया रहता है, उसके आधार पर|
३. उपरोक्त दोनों बिन्दुओं के साथ में होने पर| उनके सम्मिलित प्रभाव के आधार पर|
जैसे सोना| सोना मुझे देखने में भी सुंदर लगता है और जब मैं उससे बने हुए गहने पहन कर लोगों के समक्ष प्रस्तुत होता हूँ तो वे मुझ पर ध्यान देते हैं, मेरी तारीफ करते हैं, मुझे स्वयं में यह महसूस होता है कि “मैं अच्छा हूँ” और यह भाव मेरे सुख में वृद्धि करता है| यह हमारे साथ हमारे जीने के हर आयाम में होता है| जब भी मैं स्वयं को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ में पाता हूँ जिसको मैं महत्त्वपूर्ण मानता हूँ तो मुझे अच्छा लगता है, मैं अपनी पहचान उस व्यक्ति के साथ जोड़ कर बनाने लगता हूँ, मुझे स्वयं मैं भी “महत्त्वपूर्ण” महसूस होता है जो मेरे सुख का कारण बनता है| यहाँ पर उदाहरण के तौर पर ले सकते हैं कि किसी बड़े नेता या फ़िल्म अभिनेता, अभिनेत्री आदि के साथ फोटो खिंचवाना, उनके दस्तखत लेना इत्यादि| लड़के लड़कियों के एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने में भी यही तथ्य है|
यहाँ पर यह भी देखने मे आता है कि उपरोक्त बताये गए पहले २ बिन्दुओं मे से दूसरा बिन्दु प्रधान है| अगर किसी वस्तु से मेरे महत्व मे वृद्धि हो रही हो तो उस वस्तु से जुड़े दूसरे पक्ष मेरे लिए स्थूल हो जाते हैं| जैसे कई लोग शराब इसलिए पीते हैं क्योकि उन्हें लगता है शराब पीने से उन्हें ऊँची सोसायटी का माना जायेगा, उन्हें ऊंचा देखा जायेगा| इसके कारण वे शराब के कड़वे स्वाद में भी आनंद ले लेते हैं| शराब का कड़वा स्वाद भी उन्हें रस देने लगता है| अभी कुछ ही दिनों पहले मैंने टी वी पर देखा कि किसी जंगल के कबीले के लोग अपने पूरे शरीर को ब्लेड से जगह जगह से खंरोचते हैं और इस प्रक्रिया में उनका पूरा शरीर खून से लत्पत हो जाता है, पर फिर भी वे यह करते हैं क्योकि उनके कबीले में इस क्रिया को बहुत ही बड़ी पध्वी प्राप्त है| इसे वे लोग बहुत ही ऊंची चीज़ मानते हैं| यहाँ पर भी यही देखने में आता है कि भाव पक्ष को सुनिश्चित करने के लिए इंसान किसी भी हद तक आमादा हो सकता है| “में सही हूँ, मैं अच्छा हूँ” इस भाव को सुनिश्चित करने के लिए ही सह सब हो रहा है|
यहाँ पर यह भी देखने में आता है कि हम जितने भी तरीके इस्तेमाल करते हैं इस भाव को सुनिश्चित करने के लिए उनमें से किसी भी तरीके से उस भाव कि निश्चितता, स्थिरता और निरंतरता सुनिश्चित नहीं हो पाती| जबकि इंसान को उस भाव कि निरंतरता चाहिए| यहाँ पर यह जानना अंत्यंत ही जरूरी हो जाता है कि इस भाव कि निरंतरता की चाहना के मूल में क्या है? यह चाहना क्यूँ है? इस चाहना का प्रयोजन क्या है? यहाँ पर यही समझ में आता है की मानव को सुखी होकर के जीने के लिए लिए ज्ञान चाहिए| ज्ञान का अर्थ है स्वयं में स्वयं तथा अस्तित्व का ज्ञान| स्वयं में स्वयं के ज्ञान के अभाव में हम स्वयं को उस तरह से पहचानते हैं जिस तरह से हमें अन्य लोग देखते हैं| हम अपनी पहचान विभिन्न वस्तुओं के आधार पर बना लेते हैं, जैसे रूप, धन, पद, बल, बुद्धि आदि| हमारी जिस वस्तु के प्रति जैसी मान्यता रहती है उस वस्तु से जुड़ कर हम वैसा ही महसूस करते हैं| हमारी उस वस्तु के प्रति जो मान्यता है उसका आधार भी अन्य लोगों में प्रचलित मान्यता ही रहता है| उस तरह की मान्यता में स्थिरता, निरंतरता नहीं रहती| जैसे ऊंचे पद पर विराजमान हो जाने पर भी मुझे अन्य लोग नित्य सम्मान की दृष्टि से नहीं देखते रहते और अगर देख भी रहे हों तो भी मुझे निरंतर तृप्ति नहीं मिल पाती, मुझे निरंतर उन लोगों का ध्यान पाने के लिए कुछ न कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता महसूस होती है और अगर उस पद की लोगों में पहचान ही कम हो जाए, वे उसको पहले से कम महत्व देने लगें तो में स्वयं को कम महत्त्वपूर्ण महसूस करने लगता हूँ, मेरा विश्वास डगमगा जाता है| यहाँ पर से यह सिद्ध हो जाता है कि स्वयं में विश्वास ही स्वयं में सुख है और मनुष्य को उस विश्वास कि नित्य आवश्यकता है| यह आवश्यकता ज्ञान से ही पूरी हो सकती है|
As always I will wish to be on tangential side of the argument…:)
There are some basic flaws ‘according to me’ in the argument
1. मैं सही हूँ, मैं अच्छा हूँ – These are mutual exclusive behaviors. The domain of theory you are trying to propose doesn’t allow these to be related to each other. For example I think to lie is bad. But to help someone I have to lie. In this case I am doing a ‘right’ thing(मैं सही हूँ) but I am not good(contradicts मैं अच्छा हूँ). Just a naive example, but can be reasonably thought.
2. मैं सही हूँ – This is not man’s primary ‘need’ (as of need). It is inherent characteristics of man. It is not that he wants to be ‘right’, he always thinks he is ‘right’. Man’s need is to do ‘right deeds’ (not feeling of being right). We may occasionally do some wrong acts(when we come to know of them, we think ‘now’ we are right in thinking that it was ‘wrong’). We always think we are right. Question of ‘need’ doesn’t arise.
3. The work/act/deed (Karma) is man’s primary need. Whether it is right or wrong, he does it. Karma is the primary concept, it cannot be caused by anything else. Though the direction(deesha of Karma) can be driven by some factors.
4. Someone’s acceptance may not be necessary condition for one’s deeds. There are umpteen number of people who are rebel (individually) and do things which are not acceptable to others but to only one’s self. We ourselves do a lot of such things. Crude example is smoking/drugs etc.(not negatively)
5. Our basic instincts always propel us for ‘survival’. Now if this survival comes by becoming power-full in society or by becoming righteous or by being wrong, we will go for that. Root ‘need’ is survival not being ‘good’ or ‘righteous’.
6. Even if your arguments are correct(for argument sake lets say they are) then I don’t understand how did you come to conclusion that we need ‘ज्ञान’ for the continuity of our wishes.
>>यहाँ पर यही समझ में आता है की मानव को सुखी होकर के जीने के लिए लिए ज्ञान चाहिए
(not quite a rational nor a reasonable conclusion)
7. A business tycoon always though business, did business, ate business, slept business (lets say he was Dhiru Bhai Ambani). He did well in business till the end of his life, then he died while looking at his business still growing. I would say he lived happily and died happily.
Where the heck was need of ‘ज्ञान’ in all this?
@Sukesh:
I always appreciate your comments and arguments. They make me realize other possible interpretations of my arguments. Thanks for that. I will try to convey what I mean in different words.
1. Actually by “Mein sahi hoon, mein achchha hoon” I mean “Self-Confidence”. Here these notions of “Mein Sahi hoon”, “Mein achchha hoon” are being talked about in different sense. What I mean is, generally we feel current trends, current assumptions, popular notions as “good” and “right”. When we behave or live as per these notions then we get this feeling that we are right and we are good which makes us feel good. What all I mean is, our notions of our confidence are relative. We feel good about ourselves when others around us have good opinion about us. I feel I am able to convey the thing, I mean.
2. Since I am talking about “Self-Confidence” so I feel now I need not to mention that it is a basic need of a human being.
3. Fantastic point. Actually when you talk about “Disha”, that’s where I am making my point. Purpose behind of all the karmas is “Happiness” and I said in the post that “Trust in Self is Happiness”. It is about “Self-Trust” or “Self-Confidence” I am talking about with the lighter words, “Mein sahi hoon, mein achchha hoon”.
4. I already said, I do things which I consider to be important. What I consider to be important is not the issue of this post. “Why” I consider a thing to be important is the issue of this post. There I mentioned that I consider a thing to be important because of those things I mentioned in 3 points. Desire is always to be Happy. I keep trying different ways to be happy. Means may be different, but the end is the same.
5. Survival is the need of an Animal. A human being needs something more than just the survival. You can notice that when your stomach is full it is not the end of life. We think about several more things, “why?” because of this need for happiness which is continuously there within us.
6. I can not prove to you that Knowledge is continuous Happiness. I can just draw the attention towards this aspect. In fact there are already several arguments in the post itself which draws our attention towards the discontinuity of Happiness in the means we are choosing for ourselves. Understanding of discontinuity and search for continuity come under the area of knowledge.
7. It again boils down to the same argument. I consider something to be important because I feel that that will make me happy. When I see that my company, my business can make me happy then I automatically go for that.
Crux of the post is:-
Happiness = Absolute Trust/Confidence in the Self.
Absolute Trust/Confidence in the Self = Knowledge of the Self.
Its good u write in Hindi ..but from now on ..please write in English so that is accessible to a wider audience
I understand articulating your thoughts is much more splendid when done in ur mother tongue. But When u do want to highlight an exploration into yourself … put a little more efort into articulating it a more consistent media
@Ghost Runner:
Thanks for the comment.
I understand your point and good intentions and you are absolutely right. I have some more posts in my mind to convey the same idea which I conveyed in this post. I will write them in English.
Keep reading and commenting 🙂
@ Devansh
I see…
(Note: In following comments numbering has nothing to do with your numberings)
1. I can assure you, in noway can anybody(I mean anybody from readers at all) figure out that “मैं सही हूँ, मैं अच्छा हूँ” can mean self-confidence.
2. And now the domain has changed from objective belief to subjective feeling.
3. Lets hear a story:
There was a total dumb child of age ten years. He never encountered society and therefore was oblivious of others’ feelings towards him. Now one day he was asked to make a speech on stage in front of 500 people. The child gave speech without a bit of anxiety or nervousness as he didn’t have any fear that he can go wrong or people can make fun.
Then a normal child was asked to give a speech who feared what people will think because he had knowledge that people have perceptions/expectations/feelings towards him. He couldn’t make speech.
Then a third child was asked to give speech who was just like second child but with addition he was encouraged by his parents. His confidence was high. He also gave speech.
Now above scenario doesn’t look much problematic. Now think how ‘knowledge’ played the role in all cases.
Self-confidence doesn’t come from within absolutely. It is the question of awareness of our own knowledge and others’ knowledge as well.
The point is it is relative. Because the domain of action of self-confidence is also in relative to others. It is needed only when other players are there.
Leave a new-born baby into lonely room for ten/hundred years, there is absolutely no way he can become knowledgeable even about his own existence unless he comes into contact with other alive things.
>>Trust/Confidence in the Self
>>Knowledge of the Self
All such things ‘may be’ (or may not be, not arguing about this) but it can not be absolute.
In my above comment, businessman Dhiru was happy. why? because he was aware of the level of his business-skill as well as others’ skill of same thing.
@Sukesh:
I did not realize that the title is not able to convey the thing I wanted to convey. Thanks for that.
In response to what you said. At least you would agree that you want to live with Confidence Continuously. If the base of your Confidence is something which has this factor of relativity i.e. “more” or “less” or that base is something which can be separated from you then you are bound to have this insecurity of loosing the level of confidence you have currently.
For example:-
If I feel confident because I come first in class every time and basis of my confidence is coming first in class then it is not going to give me “assurance” of its continuity. We want confidence and also its continuity.
You say that Confidence is always relative. If that is true that our need for Continuity of Confidence can never be fulfilled and our confidence is bound to be shaky. If that is the case then a human being is bound ot be unhappy, but he wants to live with continuity of happiness.
I put forward the proposal that there is a possibility of continuity of happiness, confidence and trust. They can be continuous if their basis is Knowledge, the way I have defined knowledge.
Take it as a proposal. Do not take it as an argument, because one can not prove it to anybody.
If I have tasted the sugar, then I can just draw your attention towards the taste of sugar with the help of some examples of other things but I can not make you to feel the taste until or unless you yourself taste it.
>>At least you would agree that you want to live with Confidence Continuously
No I don’t believe in it. It is not want or wish (well in a way it is).
I would say it is necessity for survival (a fact: need of survival is relative to others as if you are alone you are anyway survived ;)). And this comes automatically if you are living in a competitive environment.
And according to our environment, of course, it is bound to change.
But that is not the problem. Because as again, I don’t consider confidence the root cause or primary thing.
We want happiness(as in your words continuity of happiness) which ‘may be’ the result of our confidence (other factor may also be there). Now I am concerned with continuity result(happiness) not the means to get to it. There can be other means. ( considering that confidence is not necessary and sufficient mean).
Confidence is rather a symptom of happiness. Even if you have not topped the class but your parents are happy with it, so yu are happy, as a result you will have succeeded in sustaining confidence.
Darn this Darwin…
After his recent birthday anniversary, everything looks like survival, natural selection etc. 😀
@Sukesh:
With respect I would just like to say that I do not have anything to add to what I said in post and in my previous comments.
I respect your perception.
Keep reading and commenting 🙂
Your comments are valuable to me as well as to other readers, I think 🙂
of course!! no problem
the deadlock of threads without mutex is bound to happen 😀
Adhbhut lekhan ………
main sahi hu ,main achca hu …….may be u can say its a self confidence like stuff or its a satisfactory explation to the soul or may be its aggorance !!
Anyway ..these words have different meaning for different ppl …. I enjoyed your writing !!!
Will stay here for some more time ……thanks for sharing